Site icon Dainik Savera Times

पति ने पत्नी का गला घोंटकर की हत्या, पति करता था अक्सर झगड़ा

चरखी दादरी में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला की हत्या गला घोंटकर मृतका के पति ने कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस के साथ घटनास्थल कर FSL टीम भी साक्ष्य जुटाने की कोशिश में जुटी है।

 

मामला चरखी दादरी शहर के वर्ष नंबर–12 स्थित कबीर नगर कॉलोनी का है। जहां से पुलिस को पति द्वारा पत्नी की हत्या करने की सूचना मिली थी। DSP धीरज कुमार पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किया है।

 

मृतका की पहचान 26 वर्षीय आरती के रूप में हुई है। जिसका मायका रोहतक के गांव भगवतीपुर में है। आरती का विवाह रोहतक से चरखी दादरी में हुआ था। विवाह को 2 वर्ष ही हुए थे। अभी दंपत्ति के पास कोई संतान नहीं थी।

 

स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आयदिन दंपत्ति के बीच घरेलू क्लेश होता रहता था। पति–पत्नी के मध्य झगड़े होते थे। जिस कारण लोगों ने आशंका जताई है कि अक्सर लड़ाई–झगड़े होने के कारण पति ने परेशान होकर पत्नी की हत्या कर दी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version