Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कांग्रेस सरकार आएगी तो बदमाशों को हरियाणा में नहीं रहने देंगे : भूपेंद्र हुड्डा

August 19, 2024

कांग्रेस सरकार आएगी तो बदमाशों को हरियाणा में नहीं रहने देंगे : भूपेंद्र हुड्डा

करनाल: हरियाणा समेत पूरे देश की तरक्की में पंजाबी समाज का अग्रणी योगदान रहा है इसलिए कांग्रेस ने हमेशा पंजाबी समाज को पूरा मान-सम्मान और प्रतिनिधित्व दिया, लेकिन बीजेपी सरकार समाज को उसके अधिकार देना तो दूर सुरक्षा तक मुहैया नहीं करवा पाई। हरियाणा में अपराध इस कद्र बेकाबू है कि व्यापारियों को जिंदा रहने के लिए बदमाशों को फिरौती देनी पड़ती है इसलिए हमने ठाना है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश से अपराध का खात्मा करेंगे और हरियाणा में बदमाशों को नहीं रहने देंगे। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। हुड्डा आज करनाल में वीर शहीद मदनलाल ढींगड़ा के स्मरण दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय पंजाबी समाज सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर प्रदेशभर से आए पंजाबी समाज के नेताओं व गणमान्य ने आज विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें