Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईआईटी की महिला कर्मचारी ने प्रोफेसरों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

November 17, 2024

आईआईटी की महिला कर्मचारी ने प्रोफेसरों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

सोनीपत: सोनीपत में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान महिला कर्मचारी के यौन शोषण का मामला सामने आया है। महिला कर्मी ने संस्थान के 2 प्रोफेसरों के खिलाफ शिकायत दी है। शनिवार को इसको लेकर महिला आयोग की डिप्टी चेयरमैन सोनिया अग्रवाल ने भी संस्थान का दौरा किया।फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, राई में कार्यरत महिला कर्मचारी ने पिछले दिनों शिकायत दी थी कि संस्थान के दो प्रोफेसरों ने उसका यौन शोषण किया है। शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो इसके बारे में हरियाणा महिला आयोग को शिकायत भेजी गई। शनिवार को सोनिया अग्रवाल ककळ में पहुंची और पूरे मामले में जानकारी ली।पीड़ित महिला कर्मी से वारदात को लेकर पूरी जानकारी ली गई।

इसके बाद दोनों आरोपी प्रोफेसरों को भी बुलाया गया। महिला कर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर उनसे गहनता से पूछताछ की गई। इसके बाद राई थाना एसएचओ को जानकारी दी गई। कुछ देर बाद एसीपी मुकेश कुमार भी आईआईटी में पहुंचे। बताया गया कि महिला कर्मी की शिकायत पर दोनों प्रोफेसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। महिला आयोग की वाइस चेयरमैन सोनिया अग्रवाल ने कहा कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर जांच की जा रही है। यौन शोषण के मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें