Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

रानियां में जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, जमीन पर चलवाया ट्रैक्टर, 7 लोगों के मकान हटाए, सरपंच ने कहा रहने को मिलेगी जगह

December 11, 2024

रानियां में जमीन से हटवाया अवैध कब्जा, जमीन पर चलवाया ट्रैक्टर, 7 लोगों के मकान हटाए, सरपंच ने कहा रहने को मिलेगी जगह

हरियाणा के सिरसा स्थित रानियां के अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन ने जमीन पर ट्रैक्टर चलवाकर जमीन को खाली करवाया। जमीन पर पांच से छह लोगों ने अवैध कब्जा जमाया हुआ था। कार्रवाई के दौरान मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मौजूद रहे। जिनके नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

रानियां इलाके के गांव ढुढी़यावाली में कार्रवाई की गई थी। यह कार्रवाई 46 मारला जमीन पर अमरीक कौर के शिकायत देने पर की गई। अमरीक कौर ने कोर्ट में याचिका दायर कर प्रशासन से मदद मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने उक्त जमीन से अवैध कब्जे को हटाने का आदेश दिया।

 

कोर्ट के आदेशानुसार नायब तहसीलदार लोकेश कुमार ने हल्का कानूनगो और पटवारी को मौके पर भेजा। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। जिसके बाद प्रशासन ने जमीन से कुल 7 लोगों के अवैध मकान को तुड़वाया और जमीन खाली करवाई। इस बीच लोगों को समझाया भी गया कि जिन्हें भी परेशानी है वह कोर्ट में अपील दर्ज करें। कोर्ट के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

कब्जा हटाने के दौरान ऐतराज जताने वालों से बात की गई। उन्हें समझाया गया, जिनके घर तोड़ दिए गए है और जो बेघर हुए है। उन्हें पंचायत की दूसरी जगह रहने के लिएबदी जाएगी। कोई भी बेघर नहीं होगा। इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान मौके पर इलाका पुलिस चौकी इंचार्ज पृथ्वी सिंह भी मौजूद रहे। जिनकी निगरानी में जमीन से कब्जा हटाया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें