Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

साहा में मलिकपुर में चल रहा था अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, 3 आरोपी गिरफ्तार

February 10, 2024

साहा में मलिकपुर में चल रहा था अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर, 3 आरोपी गिरफ्तार

ताज़ा मामला साहा के मलिकपुर का है,स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी। कि मलिकपुर में एक आरएमपी झोलाछाप डॉक्टर यूपी के दो दलालों के साथ मिल कर पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन के सहारे लिंग जांच का अवैध धंधा कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने टीम बना कर नकली ग्राहक तैयार करके जाल बिछाया।

पैसे के लालच में डॉक्टर और उसके दोनों दलाल स्वास्थ्य विभाग के फैलाये हुए जाल में फँस गये और 40000 रुपये में महिला के भ्रूण लिंग जाँच का सौदा कर लिया। दलाल मोटरसाइकिल पर महिला को अपने साथ ले गये उसका अल्ट्रासाउंड करवाया, और जैसे ही वह वापिस पहुँचे तो पहले से तैयार टीम ने दोनों दलालों को कब्जे में ले लिया और फिर मलिकपुर में झोलाछाप डॉक्टर को भी काबू किया।

साहा पुलिस ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम की शिकायत पर आरोपी डाक्टर और उसके दोनों दलालों को गिरफ्तार कर पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले में एक आरोपी फ़रार हो चुका है जिसकी अंबाला पुलिस तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें