Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज और कल Gurugram में होगी BJP की महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

December 17, 2022

आज और कल Gurugram में होगी BJP की महत्वपूर्ण बैठक, इन मुद्दों पर की जाएगी चर्चा

भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी। पहली बैठक 17 दिसंबर शनिवार को 11 बजे होगी जिसमें राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब भी मौजूद रहेंगे। शनिवार को होने वाली इस बैठक में सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों व प्रदेश के पदाधिकारियों को बुलाया गया है।

बैठक की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में ही प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने बैठक ली, जिसमें केंद्रीय संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, संगठन मंत्री रविन्द्र राजू और प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट, प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली सहित अनेक नेता मौजूद रहे। इन बैठकों में महत्वपूण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 17 दिसंबर को जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी और 18 दिसंबर को भी 11 बजे सभी सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशियों के साथ बैठक होगीं जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब, प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें