Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

फ्लाईओवर की रेलिंग बनाए जाने को लेकर अहम बैठक, शहरी विधायक ने की अध्यक्षता

November 16, 2023

फ्लाईओवर की रेलिंग बनाए जाने को लेकर अहम बैठक, शहरी विधायक ने की अध्यक्षता

पानीपत असंध रोड फ्लाईओवर की रेलिंग बनाई जाने को लेकर शहरी विधायक प्रमोद विज ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विशेष तौर पर इस बारे में विचार विमर्श किया कि जल्द से जल्द रेलिंग का निर्माण कार्य पूरा कराया जाए ताकि आम जनता को कोई परेशानी ना हो। आपको बता दें कि बीते कुछ समय से असंध रोड फ्लाईओवर पर रेलिंग की हालत काफी खस्ता बनी हुई थी।

किसी भी टाइम हादसे की आशंका लगातार बनी हुई थी। शहरी विधायक प्रमोद विज ने इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों की बैठक बुलाई और निर्देश दिए की यह काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। विधायक ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से रेलिंग निर्माण का काम रुका हुआ था। ड्राइंग में कुछ बदलाव के चलते इसमें देरी हो रही थी लेकिन अब सभी अडचनों को दूर करके जल्द से जल्द रेलिंग का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें