Site icon Dainik Savera Times

2 दोस्तों के बीच हुई हाथापाई में एक की पत्नी की हुई मौत

रोहतक: जिले में 2 दोस्तों के बीच कहासुनी होने के बाद हुई हाथापाई में एक की पत्नी की जान चली गई। वह दोनों के झगड़े में बीच-बचाव के लिए आई थी, जिससे उसके सिर के पिछले हिस्से में लकड़ी का फट्टा लग गया था। विवाहिता के पति की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी नशे में था। दोनों के बीच बाजा बजाने को लेकर झगड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। शराब पीकर घर आया था आरोपी मृतका की पहचान किरण (26) के रूप में हुई है।

वह मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। बिहार में दरभंगा का रहने वाला उसका पति राहुल रोहतक के सांपला क्षेत्र में प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करता है। वहीं, आरोपी का नाम मंटू मांझी है। वह भी बिहार में पटना का रहने वाला है। राहुल ने पुलिस को बताया है कि रविवार रात को मंटू शराब पीकर उसके घर आया था। वह आकर कहने लगा कि मुङो बाजा बजाकर सुना। इसके लिए मैंने उसे मना कर दिया। इससे वह झगड़ा करने लगा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें :- अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस और SPG का बड़ा सर्च ऑपरेशन: बस स्टैंड और कई इलाकों में की जांच

Exit mobile version