Site icon Dainik Savera Times

पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में दो बदमाशों की टांग में लगी गोलियां

कुरुक्षेत्र: कुरुक्षेत्र के शाहबाद में रात 2 बजे सीआईए वन और 2 बदमाशों के बीच लिंक रोड पर मुठभेड़ हो गई। क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों की टांगों में गोलियां लगीं हैं। घायल अवस्था में दोनों को पहले सीएचसी शाहाबाद और फिर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों की पहचान पटियाला के सोनू राम और कुरुक्षेत्र के अभिजीत के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक फिरौती के इरादे से दोनों बदमाश शहर में दाखिल हुए थे। दोनों काका राणा गैंग के शूटर हैं। उनको शहर में किसी व्यापारी के घर फायरिंग करने का टास्क मिला था।

पुलिस को मुखबर खास ने सूचना दी कि दो युवक जिनके पास काफी मात्र में असला है और मोटर साईकिल पर शाहबाद के एरिया में वारदात के लिए घूम रहे है। दोनो लड़के नीलकंठ होटल और गांव शरीफगढ के बीच मे सर्विस रोड़ पर खडे हुए है। सूचना पाकर सीआईए पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। टीम ने रैडिंग पार्टी तैयार करके नीलकंठ होटल से करीब 500 मीटर गांव शरीफगढ की तरफ सर्विस रोड पर देखा कि दो नौजवान मोटर साईकिल के पास खडे होकर आपस मे बाते कर रहे थे। पुलिस को देख दोनों ने अपने अपने हथियार निकाल लिए और एक नौजवान ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से सीधे फायर किया।

ये भी पढ़ें- दिल्ली-यूपी और राजस्थान में तेजी से बढ़ेगा तापमान, पूर्वोत्तर में बारिश और तूफान की आशंका

Exit mobile version