Site icon Dainik Savera Times

फरीदाबाद में पुलिस की वर्दी में आए चोर ने की साइकिल चोरी, घटना CCTV में हुई कैद

फरीदाबाद: आमतौर पर हम शहर और गांव में चोरी तथा संगीन अपराध करते हुए चोर और दुसरे लोगों को देखते हैं। लेकिन इस बार पुलिस की वर्दी में चोरी करते हुए एक चोर दिखाई दे रहा है। फरीदाबाद के सेक्टर 10 में एक चोर ने साइकिल चोरी की और वहां से फरार हो गया। चोरी की यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि स्थानीय पुलिस इस पुलिसकर्मी मानने से इनकार कर रही है और इसे एक मंदबुद्धि बता रही है लेकिन सवाल यह है कि इस मंदबुद्धि के पास पुलिस की वर्दी कहां से आई।

पुलिस अब इसमें जांच की बात कह रही है, लेकिन इस तरह के बहुत सारे सवाल अभी भी खड़े हुए हैं।सीसीटीवी में साइकिल पर सवार होकर आया यह पुलिसकर्मी पुलिस का जवान नहीं, बल्कि एक चोर है जो यहां पर खड़ी दूसरी साइकिल चोरी करने आया है। दिनदहाड़े यह युवक सेक्टर की एक गली में आता है और अपनी साइकिल खड़ी करने के बाद पिलर में वीडियो से बंधी साइकिल के ताले को खोलकर इस साइकिल को ले जाने का काम करता है। यहां पीड़ित की माने तो उसकी नानी ने उसे एक साइकिल दी थी जो उसने घर के बाहर बेड़ी से बांधकर खड़ी कर दी थी।

उसकी साइकिल परसों चोरी हो गई और चोरी करने वाला और कहीं नहीं बल्कि पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहा है एक युवक था। उसकी मां ने तो पुलिस में उसने शिकायत दी तो पुलिस ने उसकी साइकिल अब बरामद कर ली है। वहीं, सेक्टर 11 पुलिस चौकी इंचार्ज रामकुमार की माने तो साइकिल चोरी जरूर हुई है और पुलिस की वर्दी में आए युवक नहीं है साइकिल चोरी की थी। लेकिन यह युवक पुलिस में नहीं है ना जाने इसके पास पुलिस की वर्दी कहां से आ गई और इसने पहन ली। पुलिस की माने तो यह युवक मंदबुद्धि है और बोल भी नहीं पाता है। फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Exit mobile version