Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में 3 बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा, तीनों की गई जान, खेलने के दौरान हुआ हादसा

July 6, 2024

फरीदाबाद में 3 बच्चों पर गिरा मकान का छज्जा, तीनों की गई जान, खेलने के दौरान हुआ हादसा

फरीदाबाद: जिले के सीकरी गांव में आज देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें किराए के मकान पर रह रहे तीन बच्चों की मकान का छज्जा गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आपको बता दें कि, इस मकान में लगभग 10 परिवार अपने परिवार के साथ रहते थे लेकिन उन्हें क्या मालूम था कि वह जीस आशियाना में अपना सर छुपाने के लिए बैठे हैं। वही मकान एक दिन उनके बच्चों की मौत का कारण बनेगा शुक्रवार की शाम उस परिवार पर कहर बनकर टूटी जिसके एक ही परिवार के तीन चिराग बुझ गए हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। जब तीनों मासूम बच्चे मकान के छज्जे के नीचे खेल रहे थे की एकाएक जर्जर हालत में पड़े मकान का छज्जा भरभरा कर उन मासूमों के ऊपर गिर पड़ा।

जिससे तीनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जिनमे दो लड़के और एक लड़की शामिल है फिलहाल पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और सावधानी बरते हुए पूरे मकान में रह रहे। सभी किराएदारों को मकान खाली करवा कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं साथ-साथ परिजनों के बयानों के आधार पर मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें