Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी, शादी के दिन हुआ दर्दनाक हादसा

April 22, 2024

फरीदाबाद में डोली की जगह उठी दुल्हन की अर्थी, शादी के दिन हुआ दर्दनाक हादसा

फरीदाबाद: जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आ रही है जहां सड़क हादसे में एक दुल्हन की मौत हो गयी। आपको बता दें की आज ही के दिन दुल्हन की शादी थी लेकिन एक सड़क हादसे का शिकार होकर दुल्हन ने दम तोड़ दिया। जिस घर से दुल्हन की डोली उठनी थी उसी घर से आज उसकी अर्थी उठ रही है। जानकारी के मुताबिक घटना फरीदाबाद के विनय नगर इलाके की है।

मृतिका दुल्हन के दो भाइयों सहित एक सहेली को काफी गंभीर चोट आई है। जिन्हें दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम अंकिता बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए मृतिका दुल्हन के मौसा मिथलेश कुमार ने बताया कि सुमंकित और उसका चचेरा भाई निशांत कुमार और उसकी सहेली अंकिता की चाची के घर विनय नगर से शादी से पहले हिंदू रीति रिवाज के तहत होने वाली पूजा पाठ करने के लिए जा रहे थे।

की अचानक से सेक्टर 37 बाईपास रोड पर खड़े ट्रक में उनकी कार टकरा गई। कार टकराने के चलते कार में बैठे सभी चारों घायल हो गए जिसमें अंकिता को काफी गंभीर चोट आई। सभी को पास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए लेकर जाया गया। लेकिन अंकिता की इलाज के दौरान मौत हो गई वहीं बाकी सभी घायलों को दिल्ली के ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें