Site icon Dainik Savera Times

फरवरी माह में हुए रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 386 व ब्लैक फिल्म के 114 चालान

सोनीपत : एसडीएम सुभाष चंद्र ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो सीआरपीएफ कैंप के पास सडक पर बने गढों व जलभराव की स्थिति को दुरूस्त कर जल्द से जल्द एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) जमा करवाए। उन्होंने अधिकारियो को निर्देश दिए कि वो प्राथमिकता के आधार पर सडक सुरक्षा को लेकर कार्य करे, जिससे प्रत्येक जिलावासी सुगम सड़कों पर बिना किसी रूकावट के सफर कर सके। उन्होंने कहा कि जिला की किसी भी सडक पर जाम की स्थिति न बने, जिससे की समय की बबार्दी हो।

सोनीपत के लघु सचिवालय में सोमवार को जिला सड़क सुरक्षा कमेटी की मासिक बैठक का आयोजिन किया गया। बैठक के दौरान सडक सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से संबंधित विभागों के साथ चर्चा की गई। जिसमें फरवरी माह के चालान रिपोर्ट का विेषण, शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न करने वाले हाटस्पॉट, राष्टद्द्रीय राजमार्गों से संबंधित मुद्दे व अन्य विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता सोनीपत एसडीएम सुभाष चंद्र द्वारा की गई।

एसडीएम सुभाष चंद्र ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे एनएच-44 पर बीसवां मील के सर्विस लेन पर अवैध रूप से संचालित टायर पंचर की दुकानें व गन्ने के जूस के ठेलों को तीन दिन के अंदर हटवाएं, क्योंकि इनसे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है और आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एनएचएआई के अधिकारियों के साथ जिला के राष्ट्रीय राजमार्गों को इंटरकनेक्ट करने व एनएच-44 पर फूट ओवर ब्रीज के विषय पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सडक दुर्घटनाओं की विभिन्न लोकेशनों, हाटस्पॉट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ओवरस्पीडिंग, रैश ड्राइविंग और रोंग साइड ड्राइविंग करने वालो के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए व चालान किए जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो शहर में लगने वाले जाम को लेकर जैसे गांधी चौक से बस अड्डा, मामा भांजा चौक से गीता भवन चौक, मुरथल अड्डा से सब्जी मण्डी व अन्य विभिन्न हाटस्पॉट को लेकर गंभीरता से कार्य करे व जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दे।

इस दौरान फरवरी माह में किए गए चालानों की रिपोर्ट का भी विेषण किया गया। बैठक के दौरान संबंधित विभाग को केजीपी के साथ लगते साइड वेंडर को भी हटाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसीयूटी योगेश दिल्हौरसीटीएम डॉ. अनमोल, एसडीएम प्रवेश कादियान, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त मीतू धनखड़, एसीपी मलकीत सिंह व अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version