Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में मिर्ची पाउडर डाल 8 लाख रुपए लूटने वाले तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

January 21, 2023

गुरुग्राम में मिर्ची पाउडर डाल 8 लाख रुपए लूटने वाले तीन लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे

डॉलर एक्सचेंज करने के बहाने बुला युवक की आंखों में मिर्ची पाउडर डाल 8 लाख रुपए लूटने वाले तीन बदमाशों को क्राइम यूनिट सेक्टर 39 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर लुटे गए 8 लाख में से 20 हजार रुपए व वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार को भी कब्जे में ले लिया है। एसीपी क्राइम प्रितपाल सिंह की माने तो 17 जनवरी को एक युवक ने गुरुग्राम के सदर थाने में  शिकायत दी कि वह डॉलर एक्सचेंज का कार्य करता है। उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया। फोनकर्ता ने उससे 2500 डॉलर एक्सचेंज करवाने की बात कही । वह अपने बैग में 8 लाख रुपए लेकर गुरुग्राम के सेक्टर-39 में शराब की दुकान के पास उस व्यक्ति के डॉलर एक्सचेंज करने के लिए पहुच गया, जहां उस व्यक्ति ने उसे गाड़ी में डॉलर एक्सचेंज करने के लिए कहा‌, गाड़ी में उस व्यक्ति के अन्य 3 साथी भी मौजूद थे। गाड़ी में बैठने पर उन्होंने मारपीट की तथा आंखों में मिर्च पॉउडर डालकर वहां से ले गए और सेक्टर-29 के पार्क के पास छोड़ दिया तथा इसके बैग को छीन कर फरार हो गए। बैग में 8 लाख रुपए थे।

गुरुग्राम के सेक्टर 39 में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात को पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुए मामला सेक्टर 39 क्राइम यूनिट को सौपा। जांच के दौरान क्राइम यूनिट सेक्टर 39 की टीम ने लूट कर फरार हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों की पहचान अनिल , रामजीयावन उर्फ राम व जुगनू  के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अनिल व रामजीयान उर्फ राम को सैक्टर-52 तथा आरोपी जुगनू को गांव मोलाहेड़ा, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में मालूम चला कि रामजियावन एक गेस्ट हाऊस में काम करता था और वहां पर विदेशी लोग डॉलर के बदले रुपए एक्सचेंज कराते थे। इसने डॉलर एक्सचेंज करने वाले ब्रोकर के नंबर लेकर उसको डॉलर के बदले रुपए एक्सचेंज करने के लिए कॉल करके बुलाया और अपने उपरोक्त दोनों व एक अन्य साथी के साथ पहले से तैयार की गई योजना के अनुसार उपरोक्त अभियोग की वारदात को अंजाम दिया। इसके द्वारा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी आरोपी अनिल की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें