Site icon Dainik Savera Times

हिसार में 50 वर्षीय व्यक्ति ने कर ली दूसरी शादी,नाराज बेटे ने अपने पिता की कर दी हत्या

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले में एक 50 साल के व्यक्ति ने दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी से नाराज बेटे ने अपने पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो व्यक्ति मृत मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके अलावा पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बेटे ने अपने पिता पर तेजधार हथियार व लाठी-डंडे से प्रहार किया है। जानकारी के अनुसार, मृतक कृष्ण हिसार के गांव बालक का निवासी था। कृष्ण की पत्नी की 7 साल पहले मौत हो गई थी और उसकी पहली पत्नी के दो बेटे और एक बेटी थी,

जिसमें एक बड़ा बेटा और बेटी की मौत हो चुकी है। अब सिर्फ एक छोटा बेटा ही बचा है। कृष्ण ने अभी एक-दो दिन पहले ही पंजाब की एक महिला से लव मैरिज की थी। इसको लेकर ही परिवार में कलह चल रहा था। इस बीच रविवार की सुबह आरोपी छोटे बेटे ने गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर हमला कर दिया।

उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी और इसके बाद मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वारदात के समय दूसरी पत्नी कहां थी, इसका अभी पता नहीं लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version