Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जगाधरी में युवती ने जिम कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, डाइट प्लान के बहाने बुलाया था घर

September 25, 2024

जगाधरी में युवती ने जिम कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, डाइट प्लान के बहाने बुलाया था घर

जगाधरी वर्कशाप: 24 वर्षीय युवती ने जिम कोच कृष्णा कालोनी निवासी परमिंदर गुलाटी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपित ने डाइट प्लान के बारे में बात करने के लिए घर पर बुलाया। जहां उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह घरों में झाडू पोछे का कार्य करती है। 15 दिन पहले उसकी जिम कोच परमिंदर गुलाटी से डाइट प्लान के बारे में मोबाइल पर बात हुई थी। जिसके बाद वह फोन करने लगा। 20 सितंबर को परमिंदर ने डाइट प्लान लेने के बहाने सरोजनी कालोनी में बुलाया था। जब वहां पर पहुंची तो आरोपित कहने लगा कि वह डाइट प्लान पेपर घर पर भूल गया है। यह बहाने बनाकर वह अपने साथ घर पर लेकर गयसा। जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धमकी देने लगा। साथ ही किसी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें