झज्जर: दुलीना जेल में चोरी के आरोप में हवालाती यूपी के अमरोहा जिले के गांव असरफपूर फैजगंज निवासी आबिद ने बीती रात 3 बजे फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। जांच अधिकारी एएसआई शक्ति ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मजिस्ट्रेट के आदेश पर बोर्ड द्वारा रोहतक पीजीआई में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मृतक ने जेल के मेडिकल में देर रात एक चादर के कोने को जंगले से बांधकर फांसी लगा ली। मृतक के भाई नासिर ने बताया कि उसके भाई को झूठे चोरी के केस में उठाया गया था। जबकि वह कभी झज्जर तो गया ही नहीं था। उसने बताया कि आबिद की मौत को लेकर कोई भी जानकारी पुलिस की ओर से नहीं दी जा रही है। अगर जेल में फांसी लगाई तो कैसे लगाई उसके पास चादर कहां से आई।
ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के बयान से बढ़ा तनाव, इजराइल को ‘कैंसर’ कहने पर बवाल
मेष: दिन शुभ रहेगा...