
कुरुक्षेत्र: जिला पुलिस ने हत्या मामले की महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने हत्या मामले की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या करने के आरोप में महिला हिमाचली देवी उर्फ ज्योति वासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 3 जून 2024 को थाना शाहबाद पुलिस को दी अपनी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र नराता राम वासी जलुबी जिला अम्बाला ने बताया कि उसके पिता रेलवे से रिटायर्ड हो चुके हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने दूसरी शादी की थी लेकिन कुछ समय बाद उसकी दूसरी प}ी उसको छोड़कर चली गई थी। कुछ समय बाद उसके पिता एक अन्य महिला के साथ घर से कहीं चले गये हैं ।
उन्होंने अपने पिता को काफी जगह तलाश किया परन्तु उनका कुछ पता ना चला। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में गुशुदगी का मामला दर्ज करके जांच उप निरीक्षक ओम प्रकाश को सौंपी गई। बाद में 7 दिसम्बर को मृतक नराता राम की लाश उनके मकान में लोहे के बक्शे में बन्द मिली थी। मामले में धारा 302 आईपीसी जोड़ी गई तथा जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई। टीम ने हत्या करने के आरोप में महिला आरोपी हिमाचली देवी उर्फ ज्योति वासी जालंधर पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि के दौरान अरोपिया से मृतक का मोबाइल बरामद किया। आरोपी को अदालत मे पेश करके अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...