Site icon Dainik Savera Times

नारायणगढ़ में 4 बच्चों की मां की युवक ने पत्थर की कुंडी से की हत्या

नारायणगढ़: नारायणगढ़ के गांव बेरखेडी में गांव के 28 वर्शीय लाड़ी ने घर में घुसकर 52 वर्षीय 4 बच्चो की मां सोना देवी की पत्थर की कुंडी मार कर हत्या कर आरोपी फरार हो गया। अभी मर्डर के कारणो का पता नहीं लग सका। नारायणगढ़ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मृतका के देवर रामसिंह ने बताया कि पडौस में शादी समारोह था और घर के सभी सदस्य शादी में गये हुई थे। शाम के करीब 6 बजें सोना देवी घर पर अकेली थी और पडोस का शिवचरण उर्फ लाड़ी घर में घुसकर पत्थर की कुंडी से हत्या की थी उसको वहा से भागते हुए अश्वनी ने देखा था और उसने शैर भी मचाया था लेकिन वह फरार हो गया। मृतका के कानों में सोने की बालिया भी गायब थी। मरने वाली के पास दो लड़किया व दो लड़के है लड़कियो की शादी हुई है लड़के कुंवारे है।

Exit mobile version