Site icon Dainik Savera Times

पलवल मे 2 नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के बल पर दुकान में की लूट,घटना CCTV में कैद

पलवल: जिले के होडल में गांव बेढा पट्टी चौक के समीप राजेश किराना स्टोर की दुकान से लूट का मामला सामने आया है। जहा से दो नकाबपोश लुटेरों ने हथियारों के बल पर 35 से 40 हजार रुपए लूटकर ले गए।लूट की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना के समय लूट की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

आपको बता दे कि, ये घटना शुक्रवार पौने नौ बजे की बताई गई है। पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत थाना पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश करनी शुरू कर दी है। पीड़ित दुकानदार राजेश ने बताया कि, शुक्रवार को पौने नौ बजे के करीब वह और उसका बेटा अपनी परचून की दुकान पर थे और उनके साथ पड़ोसी दुकानदार भी मौजूद था।

तभी दुकान पर दो नकाबपोश हथियारबंद बदमाश हाथ में थैला लिए आए और उन्होंने हथियार दिखाकर दुकान के गल्ले में रखे 35 से 40 हजार रुपये लूट लिए और जाते जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि पहले भी तीन-चार बार लूट की घटना की वारदात को आरोपी अंजाम दे चुके हैं। लूट की वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Exit mobile version