पंचकुला: विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 12 लाख रुपए की ठगी हो गई। इस मामले पर कार्रवाई करते हुए एंटी इम्मीग्रेशन फ्रॉड यूनिट तेजिंदर पाल सिंह की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 19 पंचकूला के रहने वाले महेंद्र सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके लड़के सुरेश को जर्मनी भेजने के नाम पर उससे साहिल वासी कोटकपूरा जिला फरीदकोट व उसके साथी हैप्पी बिट्टू व प्रताप वासी अमृतसर ने 12 लख रुपए की ठगी कर ली है।
जिस पर पुलिस ने जांच करने के बाद मुकदमा नं० 207/ 24 थाना सेक्टर 20 पंचकूला दर्ज कर उसकी इन्वेस्टिगेशन एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट पंचकूला को सौंप दी गई थी। जिसमें यूनिट ने दिनांक 27.12.2024 को आरोपी साहिल वासी कोटकपूरा को बाल्टना पंजाब से गिरफ्तार किया।
उसका का अदालत से दो दिन का डिमांड हिरासत प्राप्त करके आरोपी से धोखाधड़ी की रकम ₹38000 आरोपी के मकान से बरामद की गई है। जो आरोपी के अन्य साथी हैप्पी बिट्टू दोनों विदेश में फिलीपींस में बैठे हैं व चौथा साथी प्रताप वासी अमृतसर अपने घर से फरार है। जिनको जल्द से जल्द पड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा व शिकायतकर्ता की ठगी की गई रकम उसको वापस दिलवाई जाएगी।

