Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर भड़का ब्राह्मण समाज

February 8, 2023

पानीपत में मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी को लेकर भड़का ब्राह्मण समाज

पानीपत: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर ब्राह्मणों का गुस्सा अब सातवें आसमान पर चढ़ता जा रहा है जहां आज पानीपत में सर्व ब्राह्मण सभा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर मोहन भागवत और बीजेपी सरकार को चेतावनी दे दी है सर्व ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने कहा कि जब से बीजेपी सरकार सत्ता में आई है तब से ही ब्राह्मणों को टारगेट किया जा रहा है उन्होंने कहा कि मोहन भागवत ने जो बयान दिया है वह उसकी निंदा करते हैं और उनसे यह पूछते हैं कि भगवान कृष्ण को यादव किसने बनाया भगवान परशुराम को ब्राह्मण किसने बनाया वह यह भी बताने का काम करें।

ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष रामरतन शर्मा ने मोहन भागवत को चेतावनी देते हुए कहा कि या तो वह अपना बयान वापस ले ले नहीं तो आने वाले वक्त में तो क्षेत्र में एक पंचायत कर बड़ा निर्णय लिया जाएगा, और आने वाले समय में वोट की चोट से बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का काम करेंगे।वही सर्व ब्राह्मण सभा के सचिव देवेंद्र कुमार पंडित ने कहा कि इतिहास गवाह है की ब्राह्मणों ने कभी धर्म और जाति की बात नहीं की। देवेंद्र कुमार पंडित ने कहा ब्राह्मणों ने कभी राज नहीं किया लेकिन सभी से जरूर करवाया है फिर चाहे वह किसी भी धर्म व जाति का क्यों ना हो। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने तो ऐसी समाज के चंद्रगुप्त मौर्य को राजा बनाने का काम किया था अगर ब्राह्मणों की मानसिकता धर्म और जाति में बांटने की होती तो ऐसी समाज के लोग राजाओं की गद्दी पर नहीं बैठते। वही सर्व ब्राह्मण सभा के प्रवक्ता राजेश कौशिक ने कहा कि जब से देश में बीजेपी की सरकार बनी है तब से ही देश का वातावरण बदल गया है और बीजेपी द्वारा हर वक्त धर्म और जाति में बांटने का काम किया जा रहा है और एक बरादरी को दूसरी बिरादरी से लड़ाने का काम किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें