Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक में भाजपा MP महंत बाबा बालक नाथ ने जुनैद व नासिर हत्या मामले में राजस्थान सरकार पर उठाया सवाल

February 24, 2023

रोहतक में भाजपा MP महंत बाबा बालक नाथ ने जुनैद व नासिर हत्या मामले में राजस्थान सरकार पर उठाया सवाल

रोहतक: भिवानी के लोहारू में हुई जुनैद व नासिर की हत्या के मामले में राजस्थान सरकार हिंदूवादी संगठनों को बदनाम करने की साजिश कर रही है और समाज सेवा में लगे लोगों के नाम चुन-चुन कर इस मामले में घसीटे जा रहे हैं। यह कहना है अलवर से भाजपा के सांसद महंत बाबा बालक नाथ का। वे आज रोहतक स्थित अस्थल बोहर के पवित्र मठ में लगने वाले वार्षिक मेले के बारे में एक प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में जिस तरीके से थाने का घेराव करके खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए उसके पीछे आप पार्टी है। क्योंकि आप पार्टी सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है।

बाबा बालकनाथ ने कहा कि राजस्थान में मौजूदा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है और हालात यह है कि वहां पर एक नहीं सौ मुख्यमंत्री हैं और कांग्रेस के नेताओं के दबाव में प्रशासनिक अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे हैं। उनका साफ तौर पर जुनेद में नासिर की हत्या के मामले में मत है कि कानून किसी को हाथ में लेने का कोई अधिकार नहीं है और इस संबंध में कानून अपना काम करते हुए दोषियों को सजा देगा। लेकिन राजस्थान सरकार इस मामले में हिंदूवादी संगठनों को बदनाम करने का काम कर रही है। यही नहीं गौ रक्षा और गौ सेवा के मामले में जुड़े हुए व्यक्तियों के नाम चुन चुन कर इस घटना के साथ जोड़े जा रहे हैं, जो कि सरासर गलत है।

साथ ही उन्होंने अमृतसर में पुलिस स्टेशन को घेरकर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जाने के मामले में आप पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि आप पार्टी ने ऐसे ही काम करके पंजाब में सत्ता हासिल की है। आप पार्टी सत्ता के लिए देश सुरक्षा से खिलवाड़ कर सकती है और जिस तरीके से पंजाब में खालिस्तान ने दोबारा सिर उठाने की शुरुआत की है उसके पीछे आप पार्टी ही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें