सोनीपत: सोनीपत में सोमवार सुबह तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। बदमाश उसकी जेब से कैश निकाल कर ले गए। इस दौरान बदमाश उसका मोबाइल फोन छीनने लगे तो वह भागने लगा। इस पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी, जो कि उसके कूल्हे में लगी । वारदात के एम पी एक्सप्रेसवे के जीरो पाइंट के पास हुई। जानकारी के अनुसार,अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के चुअरपुर गांव का निवासी रवि टाटा -1109 ट्रक में अपने हेल्पर मनोज निवासी गांव लोहगुट अलीगढ़ के साथ बोन ब्रेड कंपनी कामी गांव से गुरुग्राम के लिए चला था। वह जी टी रोड से 0 प्वाइंट से चढ़करके एम पी एक्सप्रेसवे पर से मानेसर की तरफ जा रहा था। उसने पेशाब के लिए अपना ट्रक रोका। वह नीचे उतरकर पेशाब कर रहा था। उसका हेल्पर मनोज गाड़ी में ही बैठा था।
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता या महंगा? जानें आज आपके शहर के Latest Rate
मेष: दिन शुभ रहेगा...