Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

22 लाख की ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस ने सरगना को सिरसा से किया काबू

January 13, 2025

22 लाख की ठगी के मामले में तेलंगाना पुलिस ने सरगना को सिरसा से किया काबू

सिरसा: लुधियाना के शास्त्री नगर निवासी राहुल शर्मा की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस द्वारा साइबर क्राइम के मामले में सिरसा से इस क रोड़ों की ठगी के सरगना प्रगट सिंह और उसके एक अन्य साथी शाहिद सिंह को काबू कर लिया गया है। दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने सिरसा अदालत में पेश क रके वहां से उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है। जिसके बाद शनिवार की देर रात को तेलंगाना पुलिस जगराओं के रहने वाले आरोपी राहुल शर्मा और सिरसा के रहने वाले दोनों आरोपी शाहिद और प्रगट को साथ लेक र तेलंगाना के लिए रवाना हो गई। जिसके चलते तेलंगाना पुलिस आज उक्त तीनों आरोपियों को 22 लाख की ठगी के दर्ज मामले में तेलंगाना कोर्ट में पेश करके आगे की पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करेगी।

जानकारी अनुसार राहुल शर्मा को पहले उसके आका ही और लोगों से सारी ठगी के गेम के बारे में बताया नहीं गया था। बल्कि उसे ये राशि जीएसटी की राशि बताकर ही राहुल के खाते में साढ़े पांच लाख डाले गए थे। पैसे आने के बाद जब राहुल का खाता तेलंगाना पुलिस की और से फ्रीज क रवाया गया। तो राहुल ने इस बारे में जाकर अपने आका से पूछा जिसके बाद राहुल के आगे अपना सारा भेद खुलने के डर से ही आका ने उसे इस संबंध में सारी जानकारी दी। तेलंगाना पुलिस ने भी वहां पर 22 लाख की ठगी का मामला दर्ज क रने से पहले राहुल शर्मा को फोन करके अपना आधार और पेन कार्ड भेजने को क हा था। जैसे ही राहुल ने अपना आधार कार्ड और पेन कार्ड तेलंगाना पुलिस को भेजा पुलिस ने वहां पर आधार कार्ड पर दर्ज नाम और पता देखक र राहुल शर्मा पर मामला दर्ज क र दिया।

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने नेताजी को ‘राष्ट्रपुत्र’ घोषित करने की मांग वाली याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को लगाई फटकार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें