Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

सितंबर माह में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न 122 मामलों में 164 गिरफ्तार

October 3, 2024

सितंबर माह में जिला पुलिस द्वारा विभिन्न 122 मामलों में 164 गिरफ्तार

कैथल: जिला पुलिस द्वारा सितंबर माह में शराब व मादक पदार्थ तस्करी, चोरी, लूट, सेंधमारी, अवैध असला रखने आदि के 122 मामलों में 164 आरोपी गिरफ्तार किए गए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सितंबर में संपत्ति के 50 मामलों में 93 आरोपी काबू करके उनके कब्जे से 28 लाख 93 हजार 450 रुपए मूल्य की चोरीशुदा संपत्ति बरामद की गई है। गत माह के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 मामले दर्ज करके 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 182 ग्राम अफीम, 10 किलो 138 ग्राम डोडा पोस्त, 4 किलो 591 ग्राम चूरा पोस्त, 47.107 ग्राम हेरोइन व 262 ग्राम चरस बरामद की गई। सितंबर माह के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए 61 मामलों में 61 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिनके कब्जे से 170.50 बोतल हथकढ़ी शराब, 790.75 बोतल देसी शराब, 14 बोतल अंग्रेजी शराब तथा 2215 लीटर लाहन बरामद किया गया है। अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 2 अवैध देसी पिस्तौल व 3 कारतूस बरामद किया गया। इसके साथ साथ जुआ सट्टा के 2 मामलों में 2 आरोपियों को काबू करके 4170 रुपए जुआ सट्टा राशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त सितंबर माह दौरान पुलिस द्वारा 8 बेल जंपर, 10 पीओ तथा 1 मोस्ट वांटेड आरोपी को काबू किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें