Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सोनीपत में बाढ़ बचाव के मद्देनजर यमुना नदी के किनारो पर ठोकर बनाने का कार्य शुरू

June 14, 2024

सोनीपत में बाढ़ बचाव के मद्देनजर यमुना नदी के किनारो पर ठोकर बनाने का कार्य शुरू

सोनीपत: हरियाणा सरकार के दिशा निर्देशों के बाद मानसून सीजन की बारिश से पहले यमुना नदी के किनारो पर ठोकर बनाने का कार्य नहर विभाग द्वारा शुरू कर दिया गया है। आप को बता दे कि सोनीपत में यमुना नदी किनारे आगामी एक माह में कार्य को पूरा किए जाने की संभावना जताई गई है। वही लेबर इंचार्ज पप्पू पंडित ने बताया कि फिलहाल नहर विभाग द्वारा ठोकर बनाने के कार्य की शुरुआत मिमारपुर यमुना नदी के घाट से की गई है।

मौके पर 15 लेबर कार्य को करने में जुटी हुई है भविष्य में और भी अधिक लेबर बढ़ाकर आगामी एक माह तक कार्य को पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होने बताया कि 6 कट और 4 ठोकरो पर मोटे पत्थर लगाकर मजबूत कार्य किया जा रहा है। जब बारिश के दौरान यमुना नदी में लाखों क्यूसिक पानी छोड़ा जाता है तो उस दौरान कटाव होने का खतरा बढ़ जाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें