Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कारण जानने के लिए करवाया जाएगा अध्ययन : अनिल विज

February 14, 2023

कैंसर रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कारण जानने के लिए करवाया जाएगा अध्ययन : अनिल विज

चंडीगढ़ : राज्य में बढ़ते कैंसर मरीजों की संख्या देखते हुए अध्ययन करवाया जाएगा। आखिर ऐसी क्या वजह है कि दिनोंदिन कैंसर रोगियों की संख्या बढ़ रही है। इस अध्ययन को पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ से करवाने के लिए जल्द ही पत्र लिखा जाएगा। यह बात हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ते कैंसर मरीजों के मामलों को देखते हुए पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ की टीम द्वारा अध्ययन करवाया जाएगा ताकि वह अध्ययन करके इन मरीजों के बढ़ने का कारण को बता सकें। अध्ययन की रिपोर्ट आने के बाद मुख्य कारणों को मद्देनजर रखते हुए राज्य के निवासियों को जागरूक भी किया जाएगा।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है ताकि अध्ययन के पश्चात हमें यह पता चल सके कि कैंसर के मरीज किन कारणों से बढ़ रहे है। कैंसर के अध्ययन में सभी घटकों जैसे फर्टिलाइजर के उपयोग, पर्यावरण बदलाव, लोगों के खानपान का असर, जीवन शैली में बदलाव, व्यायाम न करने बारे अध्ययन होगा ताकि बढ़ रहे कैंसर रोग की रोकथाम की जा सके और लोगों से अपील भी की जा सके कि अमुक में बदलाव करें। इसके अलावा बैठक में अटल कैंसर केयर सेंटर, अंबाला के संबंध में भी चर्चा और विचार विमर्श किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें