Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में अफसरों की रेकी करने वाले गिरोह के सदस्यों के साथ साथ माफिया से जुड़े लोग होंगे सलाखों के पीछे

May 10, 2023

यमुनानगर में अफसरों की रेकी करने वाले गिरोह के सदस्यों के साथ साथ माफिया से जुड़े लोग होंगे सलाखों के पीछे

यमुनानगर: अवसरों की रेकी करने वाले लोगों के साथ साथ यमुनानगर के खनन जोन में अवैध गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे माफिया और अन्य लोगों की अब खैर नहीं है पुलिस ने जहां इन पर नकेल को जबरदस्त प्लानिंग की है वहीं डीएसपी की राह में डंपर गिराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसपी यमुनानगर ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

तीन तीन राज्यों की सीमा से सटे शिवालिक पर्वत मालाओं की तलहटी में बसे यमुनानगर में खनन माफिया की गतिविधियां अक्सर सामने आती रहती हैं मेवात में डीएसपी को जान से मारने के पश्चात यमुनानगर में भी खनन माफिया के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। 3 दिन पूर्व जब खनन जोन में डीएसपी बिना नंबर के पत्थरों से भरे डंपर का पीछा कर रहे थे तो डंपर चालक ने डंपर में लदे पत्थरों को सड़क के बीच ही उलट दिया था ताकि डीएसपी उसे पकड़ ना सकें इस घटना में डीएसपी और उनका रीडर बाल बाल बचे थे।

यमुनानगर के छछरौली थाना क्षेत्र में खनन माफिया द्वारा डीएसपी नरेंद्र खटाना को रोकने के लिए ओवरलोडेड डंपर से सड़क पर पत्थर फैंक कर रास्ता रोकने की यह घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई थी तथा इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही थी।डीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न धाराओं में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। यमुनानगर के पुलिस कप्तान मोहित होंडा ने बताया कि खनन जोन में अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस सख्त हैं तथा ऐसे लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस ने विशेष प्लान बनाया है । उन्होंने कहा कि डीएसपी की राह में पत्थर गिराने वाले आरोपी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है तथा अवैध गतिविधियों को अंजाम देने वाले अन्य लोगों को भी किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें