Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में चोरों ने दिनदहाड़े डेरे पर किया हाथ साफ़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

यमुनानगर में आए दिन चोरी की वारदात में बढ़ती जा रही है ताजा मामला सामने आया है जगाधरी के देवी भवन इलाके से जहां दिनदहाड़े एक डेरे में एक चोर ने चोरी का प्रयास किया। चोर मंदिर से प्राचीन बेशकीमती मूर्ति चूराकर निकलने का प्रयास कर रहा था लेकिन मंदिर के बाबा ने उसे देख लिया और पकड़कर जब तलाशी ली तो उसके पास से वह मूर्ति बरामद हुई जिसके बाद उसकी धुनाई की गई और मौके पर पुलिस को बुलाकर चोर को उनके हवाले किया गया। मंदिर के बाबा ने बताया कि इससे पहले भी यहां कई बार चोरी हो चुकी है और उन्हें शक है कि इसी शख्स ने पहले भी यहां चोरियों की वारदातों को अंजाम दिया है।

वही जब इस चोर से पूछताछ की गई तो वह अपने बच्चों में यह कहता नजर आया कि वह मूर्ति के साथ सेल्फी लेना चाहता था जिसके चलते उसने मूर्ति उठाई थी और उस पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। वही पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मंदिर में एक चोर पकड़ा गया है जिसके चलते वह सूचना पर यहां पहुंचे और चोर को काबू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंदिर के बाबा जो शिकायत देंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इस शख्स के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज है फिलहाल देखना यह होगा की अब इसके खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Exit mobile version