Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर में साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए 30278 रुपए

March 2, 2024

यमुनानगर में साइबर ठगों ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए 30278 रुपए

यमुनानगर: साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी संजीव के खाते से 30278 रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। प्रहलादपुरी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 फरवरी की दोपहर 12:22 बजे उसके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। उसके फोन ने काम करना बंद कर दिया। कुछ देर बाद उसके फोन पर खाते से 20588 रुपये निकलने का संदेश आया।

एक मिनट बाद फिर से खाते से 9690 रुपये निकलने का संदेश आया। बाद में उसे पता चला कि साइबर ठगों ने उसके मोबाइल के मोबिक्विक एप और फोन पे ऐप हैक करके उसके खाते से रुपये निकाले है। उसने तुरंत बैंक जाकर अपना क्रेडिट कार्ड बंद करवाया और साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद उसने मोबिक्विक ऐप हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह का कहना है कि मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें