Site icon Dainik Savera Times

यमुनानगर में बीच रास्ते में गाड़ी पार्किंग को लेकर हुई हाथा पाई, पति-पत्नी हुए घायल

यमुनानगर: यमुनानगर में आज एक अजीबो गरीब मामला सामने आया. यहाँ कार पार्किंग को लेकर जमकर लात घूंसे चले। आपको बता दे यमुनानगर बाजार में खरीददारी करने आए परिवार ने बीच रस्ते में गाड़ी पार्क कर दी। जिसके चलते दूसरे पक्ष के लोगो से उनकी बहस हो गई। यह बात इतनी बढ गई की दोनों पक्षों के लोग हाथा पाई पर उतर आए और शोरूम के अंदर ही लड़ने लग गए। शोरूम के मालिक ने यह सारा मामला शांत करवाया और मारपीट में घायल हुए पति पत्नी को सिविल अस्पताल भेजा

Exit mobile version