Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Yamunanagar में युवकों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे, घटना CCTV में कैद, कॉलोनी वासियों में डर का माहौल

January 29, 2023

Yamunanagar में युवकों ने तोड़े गाड़ियों के शीशे, घटना CCTV में कैद, कॉलोनी वासियों में डर का माहौल

यमुनानगर की मॉडर्न कॉलोनी में रात बाइक सवार युवकों ने गली में खड़ी 3 गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार बदमाश नजर आ रहे हैं। फिलहाल कॉलोनी वासियों में डर का माहौल है और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में दी है। कॉलोनी निवासी संदीप सिंह ने बताया कि उनकी कार घर के बाहर गली में खड़ी थी और रात करीब 11:00 बजे बाहर से जोर से आवाज आयी। जब वह लोग बाहर आए तो देखा कि उनकी कार का शीशा बुरी तरह से चकनाचूर हुआ पड़ा है।

उन्होंने बताया कि इसी तरह ही गली में दो और गाड़ियों के भी बाइक सवार युवको ने शीशे तोड़ दिए है। हालांकि गली में सेर कर रहे एक युवक ने जब यह देखा तो उसने पीछा भी किया लेकिन बदमाश चकमा देकर आंखों से ओझल हो गए। कॉलोनी वासियों का कहना है कि अब कॉलोनी में डर का माहौल बना हुआ है क्योंकि कॉलोनी में चौकीदार भी नहीं आता है और ना ही कोई पुलिस की गश्त इस कॉलोनी में रहती है । बता दे की गाड़ियों के शीशे तोड़ने का यमुनानगर जिले में यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी कई बार ऐसी घटना घट चुकी है लेकिन पुलिस के हाथ इसमें खाली ही नजर आते हैं ।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें