Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री ओमप्रकाश यादव रहे मौजूद

November 16, 2023

सीबीएसई की राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, मंत्री ओमप्रकाश यादव रहे मौजूद

महेंद्रगढ़ में स्थित राव जयराम स्कूल के प्रांगण मे सीबीएसई की चार दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की लड़कियों की अंडर-19 खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला हरियाणा के एमआर झज्जर और चित्रकूट बैंग्लोर की टीमों के बीच हुआ। बैंग्लोर ने झज्जर की टीम को एक पारी और 8 प्वाइंट से एकतरफा मात दी.. दूसरा मुकाबला देहरादून और केरला टीमों के बीच हुआ जिसमें केरला की टीम ने देहरादून को एक प्वाइंट से हराया। महेंद्रगढ़ जिला राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है और प्रतियोगिता में सऊदी अरब अमिरात, ओमान, यूएई की टीमें भाग ले रही हैं।

आज मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ओर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीम के खिलाड़ियों के मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्यातिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव और पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न प्रदेशों से पहुंची टीमों ने अपने ध्वज के साथ मुख्यातिथि को मार्च पास्ट की सलामी दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की खेली नीति के कारण आज पूरे प्रदेश के खिलाड़ी विश्वभर में अपनी प्रतिभा के दम पर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें