Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

February 15, 2023

हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

कैथल: हरियाणा गवर्नमैंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन ब्रांच नंबर 2 ने उप मंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल नंबर 4 कैथल के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरने की अध्यक्षता ब्रांच प्रधान राजकुमार चहल ने की तथा मंच का संचालन कुलदीप ने किया। धरने को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव जरनैल सिंह, राज्य उप प्रधान ओमपाल भाल, जिला प्रधान पृथ्वी सिंह ने बताया कि उपमंडल अभियंता अगर जल्द से जल्द कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं करते तो आंदोलन और लंबा किया जाएगा और पूरे जिले के दूसरे विभागों के कर्मचारी भी इस आंदोलन में भाग लेंगे। उपमंडल अभियंता द्वारा सभी कर्मचारियों की मांगों का समाधान करना पड़ेगा।

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान शिवचरण ने सरकार की कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों पर खुलकर चर्चा की। धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव टांक व सचिव विक्की टांक, सर्व कर्मचारी संघ के जिला कैशियर रामकुमार जेई, बिजली बोर्ड व राज्य कमेटी सदस्य मनोज कुमार शर्मा, जिला सचिव राजकुमार नापा, जिला कमेटी सदस्य पवन शर्मा, ब्रांच नंबर 1 कैथल के प्रधान शिवदत्त शर्मा, कलायत ब्रांच के प्रधान दलबीर सिंह, सीवन ब्रांच के प्रधान बलविंदर सोढी, गुहला ब्रांच के प्रधान नरेश शर्मा, राजौंद ब्रांच के प्रधान बलबीर सिंह आदि ने संबोधित किया। धरने में पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें