Site icon Dainik Savera Times

रेवाड़ी में Property Dealer के ऑफिस में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों को लगी 8 गोलियां, जानिए वजह

रेवाड़ी: शहर के पटौदी रोड स्थित ITI के सामने बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे ऑफिस के अंदर बैठे 2 लोगों को 8 गोलियां लगी हैं। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घायलो को शहर के पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक का नाम योगेश है।

वह रेवाड़ी के गांव गोकलगढ़ का रहने वाला है। वहीं, दूसरे व्यक्ति का नाम रविंद्र है, जो साल्हावास का निवासी बताया जा रहा है। योगेश के शरीर में 6 तो रविंद्र को 2 गोलियां लगी है। सूचना मिलने के बाद SP, DSP, CIA-1 प्रभारी सुमेर सिंह और सदर थाना प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस की टीमें वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस के अनुसार, पटौदी रोड पर मां शीतला प्रॉपर्टी के डीलर ऑफिस पर शुक्रवार दोपहर योगेश और रविंद्र दोनों बैठे हुए थे। तभी 2 बाइकों पर 4 बदमाश सवार होकर पहुंचे। इससे पहले ऑफिस के अंदर बैठे योगेश और रविंद्र कुछ समझ पाते बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

सूचना मिलने के बादSP, DSP, CIA-1 प्रभारी सुमेर सिंह और सदर थाना प्रभारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीमें वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।घायल योगेश के भाई अरुण ने बताया जमीनी विवाद को लेकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया गया है।

पिछले साल अक्टूबर माह में भी फायरिंग की गई थी। और गांव के ही युवकों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। वारदात के बाद बदमाश पटौदी की तरफ फरार हो गए।

Exit mobile version