Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला आज पानीपत में मीडिया से रूबरू हुए

July 26, 2023

इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला आज पानीपत में मीडिया से रूबरू हुए

इनेलो नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला आज पानीपत में मीडिया से रूबरू हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कारगिल दिवस पर शहीदों को नमन करते हुए सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार आज के दिन कुछ ऐसी घोषणा करेंगी युद्ध में जाने वाले हर जवान को गर्व महसूस हो और इसके साथ ही वह अपने परिवार की सुरक्षा भी महसूस कर सके। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने के बाद ऐसी व्यवस्था की जाएगी की सैनिकों और पूर्व सैनिकों के बच्चे और उनके माता-पिता की देखभाल सरकार की जिम्मेदारी होगी। इसके लिए अलग से एक विशेष आयोग का गठन किया जाएगा‌। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा का पानीपत में आगाज होते ही भाजपा के चार जिला पार्षदों ने इनेलो में आस्था जताई है।

जो इस बात का संकेत है कि इनेलो का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं को अधिक से अधिक टिकट देकर उम्मीदवार बनाएगी ताकि प्रदेश की राजनीति में युवाओं की भी भागीदारी हो। कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छोकर के आवास पर ई डी की रेड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में इन्होंने लूट मचा कर काफी धन इकट्ठा किया है। वही प्रदेश की सत्ता में बैठे लोग दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। मौजूदा समय में हर विभाग में भ्रष्टाचार व्याप्त है।

विकास के नाम पर प्रदेश में चारों तरफ लूट जारी है। उन्होंने कहा कि गुजरात की कंपनी को हरियाणा में ठेके देखकर मुख्यमंत्री उनके हाथों पर प्रदेश को लूटवाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह पर नशा बिक रहा है जिसके चलते अपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वही भतीजे दिग्विजय चौटाला की टिप्पणी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उनको अभी समझ नहीं है कि बड़ों के बारे में कैसे बात की जाती है।उनके लिए अर्जुन चौटाला उन्हें जवाब देंगे। वही बाढ़ के हालातों पर बोलते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों में बाढ़ का पानी है। किसान आशंकित है कि उन्हें खराब हुई फसलों का मुआवजा मिलेगा या नहीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें