Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, एक अन्य की भी मौत, 2 घायल, हमलावरों का सामने आया CCTV फुटेज, पूर्व विधायक समेत सात पर मामला दर्ज

February 26, 2024

हरियाणा में नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, एक अन्य की भी मौत, 2 घायल, हमलावरों का सामने आया CCTV फुटेज, पूर्व विधायक समेत सात पर मामला दर्ज

चंडीगढ़/बहादुरगढ़। हरियाणा में इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को रविवार शाम कुछ लोगों ने गोलियों से भून दिया। हमले में उनके एक सहयागी की भी मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को झज्जर में बहादुरगढ़ के बराही फाटक के पास अंजाम दिया गया। हमले के बाद से प्रदेश में विपक्षी दलों ने हरियाणा सरकार को घेरा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिस समय इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी पर कुछ लोगों ने हमला किया, उस समय नफे सिंह राठी फॉच्यरूनर कार की अगली सीट पर बैठे थे। हमलावर आई-20 कार से आए थे।

हमलावरों द्वारा दागी गई गोलियां नफे सिंह राठी के गले और कमर में लगी हैं। इसके अलावा नफे सिंह राठी के साथ फॉच्यरूनर कार में सवार एक सुरक्षाकर्मी की भी हमले में जान चले गई। हमले में घायल सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां नफे सिंह राठी को डॉक्टरी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा एक सुरक्षाकर्मी जयकिशन की भी मौत हो गई। जिन दो लोगों का उपचार चल रहा है, उनकी छाती, थाई और कंधे पर गोलियां लगी हुई हैं। जिनका आईसीयू में उपचार चल रहा है। इस दौरान गाड़ी में उनके साथ जयकिशन, गनमैन संजीत भी थे। गाडी ड्राइवर संजय चला रहा था।

हमलावरों का सामने आया CCTV फुटेज
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की हत्या का मामले में हत्या से ठीक पहले की एक सीसीटीवी फुटेज आई सामने। जिसमें नफे सिंह राठी की फॉर्च्यूनर गाड़ी का पीछा करते हुए सफेद कार दिखाई दे रही है। इस गाड़ी में बैठे हमलावर भी दिखाई दे रहें हैं। साथ ही हमलावर फोन पर भी बात करते हुए सीसीटीवी फुटेज में दिख रहें हैं।

पूर्व विधायक समेत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हत्या मामले में थाना लाइनपार प्रभारी संदीप ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने चालक राकेश उर्फ संजय के बयान पर पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरपर्सन सरोज राठी के पति रमेश राठी और चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र शतीश राठी, पोते गौरव व राहुल व पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। बहादुरगढ़ के लाइनपार थाना में मुकदमा नंबर 37, दिनांक 26 फरवरी 2024 को आइपीसी की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120बी, 25-27- 54-59 आर्म्स एक्ट के किया मामला दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें