Site icon Dainik Savera Times

झज्जर में जन्मदिन के तीन दिन बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर की गई हत्या

झज्जर : 22 फरवरी को इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी का जन्मदिन था। चार दिन पहले अपने परिवार और समर्थकों के साथ जन्मदिन मनाया। लेकिन किसी को भी ये अहसास नही था कि ये उनका आखिरी जन्मदिन होने वाला है। पिता को खोने से बदहवास बेटे ने रोते हुए कहा कि,

उन्हे नही पता था कि उनके पिता के साथ उनका ये आखिरी जन्मदिन होगा। उन्होंने कहा कि आज बहादुरगढ़ ने अपना रखवाला खो दिया है। जितेन्द्र राठी ने कहा कि पिछले 6-7 महीने से उन्हे हमले का इनपुट मिल रहा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग भी की थी लेकिन उन्हे सुरक्षा नही दी गई।

जितेन्द्र ने कहा कि उनके पिता ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल से मिलकर भी सुरक्षा देने के लिए बात की थी लेकिन उन्होंने भी उन्हे सुरक्षा मुहैया नही करवाई। जितेन्द्र ने उनके पिता की हत्या के लिए जिम्मेदारों लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाने की बात भी कही है।

Exit mobile version