Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कैथल पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, लोगों से की यात्रा में शामिल होने की अपील

May 7, 2023

कैथल पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला, लोगों से की यात्रा में शामिल होने की अपील

कैथल: हरियाणा में 2024 के चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं जिसके मद्देनजर हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा परिवर्तन यात्रा चलाई जा रही है । जिसको लेकर कैथल में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला कैथल की अग्रवाल धर्मशाला में पहुंचे और उन्होंने लोगों से परिवर्तन यात्रा में भरपूर सहयोग करने की अपील की है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार का जो गठबंधन हरियाणा में चल रहा है वह 2024 से पहले ही टूट जाएगा और सत्ता पक्ष के लोग विधानसभा से अपने त्यागपत्र देकर वापिस हमारे साथ शामिल होंगे । मध्यवर्गीय चुनाव निश्चित हैं और जब चुनाव होंगे तब हरियाणा सहित पूरे देश में इनेलो की सरकार बनेगी इसके साथ साथ हरियाणा सहित तमाम जनता को हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी । फिर चाहे वह शिक्षा, चिकित्सा हो रोजगार हो या महिलाओं हित के लिए,कोई सुविधा हो । यहां तक कि हरियाणा के बुजुर्गों के लिए 7500 रुपये पेंशन भी दी जाएगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें