Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

फरीदाबाद में मासूम का अपहरण कर ली जान,परिजनों ने थाने में पहुंचकर किया जमकर हंगामा

June 15, 2024

फरीदाबाद में मासूम का अपहरण कर ली जान,परिजनों ने थाने में पहुंचकर किया जमकर हंगामा

फरीदाबाद: जिले के सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या करने का मामला सामने आया है। बच्चे का शव मिलने के बाद परिजनों ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया और मोहना रोड पर जाम लगा दिया। कर्ज में डूबे एक युवक को पैसे के लालच ने अपने ही दोस्त के बेटे की हत्यारा बना दिया,,

मामला फरीदाबाद के सेक्टर 62 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है। जहां एक 13 वर्षीय मासूम का 24 घंटे पहले अपहरण हो गया था। इसके बाद परिजनों के बयानों के आधार पर कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिनकी निशानदेही पर पता लगा कि बच्चों का अपहरण कर हत्या करने वाला कोई और नहीं ब्लकि मृतक के पापा का दोस्त है।

उसने बच्चों को अपहरण कर ज्यादा नशीली दवाएं खिला दी। जिसके चलते 13 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आदर्श नगर थाने के एसएचओ की माने तो उन्होंने बताया कि आरोपी के ऊपर कर्ज था जिसके चलते उसने बच्चे के पिता से फिरौती मांगने के लिए बच्चों का अपहरण किया था और इस दौरान बच्चे को ज्यादा नशीली दवाई देने के कारण उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी ने हत्या की वारदात को छुपाने के लिए शव को आगरा कैनाल नहर में फेंकने का प्रयास किया लेकिन शव नहर से तैरकर किनारे पर आ गया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे के शव को आगरा कैनाल नहर से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए फरीदाबाद के बादशाह खान अस्पताल में पहुंचा दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हत्या के कारण का खुलासा होगा। वही 13 वर्षीय मासूम के शव मिलने के बाद परिजनों का गुस्सा फूट गया और परीजनो ने थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें