फरीदाबाद: जिले से निकलने वाले दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन पर लगे लोहे की ग्रिल को तोड़कर ले जाने वाले अज्ञात चोरों पर कार्रवाई के लिए जिला उपायुक्त ने NHAI अधिकारी को आदेश दिया है। जिला उपायुक्त ने कहा अगर ऐसे शरारती लोग जो ऐसी हरकत करते हैं उनकी जानकारी लोगों को भी देनी चाहिए।
उन्हें पकड़वाने में पुलिस की भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा यह प्रॉपर्टी सभी की है इस तरह की हरकत करने वाले लोगों को सजा जरुर मिलनी चाहिए। आज जिला उपायुक्त विक्रम सिंह यादव NHAI द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम के लिए सेक्टर 2 स्थित दिल्ली बड़ोदरा मुंबई लिंक एक्सप्रेसवे के सर्विस लाइन के पास पौधारोपण के लिए पहुंचे। इस दौरान विक्रम सिंह यादव ने टूटे हुए और तोड़े गए ग्रिल को देखकर नही अधिकारियों को आदेश दिया,
ऐसे लोगों की शिकायत थाने में दे जो हाईवे की ग्रिल को तोड़कर ले जाते है। इस दौरान उन्होंने कहा ऐसे शरारती तत्व के लोग जब ऐसी हकरत करते हुए दिखाई दे है तो उसी समय बताना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा अगले एक से दो महीनें में यह हाईवे शुरू कर दिया जाएगा लेकिन जो लोग ऐसी ग्रिल को तोड़कर लेकर जाते है अच्छा नही करते है ऐसे लोगों पर कार्यवाही जरूर होनी चाहिए। ऐसे लोग जब दिखाई दे तो NHAI या पुलिस को जरूर बताएं।
