Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jalandhar : पूर्व पार्षद के भाभी से पता पूछने के बहाने घर में घुसा बुजुर्ग, चेन छीनकर हुआ फरार

November 13, 2024

Jalandhar : पूर्व पार्षद के भाभी से पता पूछने के बहाने घर में घुसा बुजुर्ग, चेन छीनकर हुआ फरार

Jalandhar Chain Snatching: वार्ड नंबर 6 से पूर्व पार्षद रहे निर्मल सिंह निम्मा की भाभी से सोमवार शाम न्यू अर्जुन सिंह नगर घर में झपटमार पता पूछने के बहाने घर में घुस गया।
अकेली महिला देख बुजुर्ग उसके गले से पहनी हुई सोने की चेन को झपटकर अपने साथी के साथ फरार हो गया।

चेन छीन कर भागने से लेकर घर में दाखिल होने तक की वारदात घर के लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसकी शिकायत पूर्व पार्षद ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी और पुलिस वारदात के बाद झपटमारों के रूट को ब्रेक करने के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित वारदात के बाद संतोखपुरा रोड से लम्मा पिंड चौक की तरफ भागे थे।

न्यू अर्जुन सिंह नगर निवासी कमलजीत कौर ने सोमवार शाम को घर के बाहर सब्जी खरीद रही थी कि उसी दौरान घर के आगे बनी मोबाइक की दुकान के पास दो बाइक सवार झपटमार आकर रुके। बाइक से एक बुजुर्ग उतर कर रेहड़ी से कुछ दूरी पर जाकर खड़ा हो गया। सब्जी लेने के बाद कमलजीत वापस घर में चली गई।

गली को खाली देख झपटमार ने घर का दरवाजा खटखटाया तो कमलजीत कौर ने दरवाजे के बीच से देखा तो बाहर बुजुर्ग व्यक्ति खड़ा हुआ था और वह किसी का पता पूछ रहा था। बुजुर्ग को देख उसने दरवाजा को बातें करता हुआ वह घर में दाखिल हो गया। इधर उधर देख वह अकेली महिला को देख कर उसे धक्का देकर गले में पहनी हुई सोने की चेन को छीन घर से बाहर निकला और बाहर पल्सर बाइक स्टार्ट करके खड़े युवक के पीछे बैठकर भाग गया।

वारदात के बाद पीड़िता ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घर में आए रिश्तेदार बाहर निकले और उन्होंने झपटमारों का पीछा किया लेकिन बाइक की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। झपटमारी की शिकायत महिला ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी सोमनाथ मामले की जांच में जुट गए।

उन्होंने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो पता चला कि आरोपियों की बाइक की पीछे नंबर प्लेट नहीं थी और उन्होंने पुलिस से बचने के लिए आगे लगी नंबर प्लेट को लाइट के नीचे छुपाया हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद लम्मा पिंड चौक की तरफ भागे थे लेकिन इस बात की पुष्टि किसी भी पुलिस अधिकारी ने नहीं की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें