Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jan Sewak Kranti Party ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, जनता के बीच कलम लेकर पहुंचे जनसेवक

August 25, 2024

Jan Sewak Kranti Party ने तेज किया जनसंपर्क अभियान, जनता के बीच कलम लेकर पहुंचे जनसेवक

गुरुग्राम: गुड़गांव की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आ चुकी है। दोनो ही पार्टी ने नेताओं ने जनता को लूटा है। अब वक्त आ गया है जब जनता किसी नेता को नही बल्कि जन सेवक को चुनेगी और गुड़गांव की समस्या का समाधान करवाएगी। ये बात जन सेवक क्रांति पार्टी के संस्थापक अंकित अलघ ने कही…. वे जैकबपुरा क्षेत्र में अपना जन संपर्क अभियान चला रहे थे। अंकित अलघ ने कहा कि आज जनता जान चुकी है कि जन सेवक ही गुड़गांव का सही विकास कर सकते हैं।

शिक्षित युवा के पास गुड़गांव के विकास की अलग ही सोच है। अब तक भाजपा और कांग्रेस ने विकास के नाम पर गुड़गांव का विनाश ही किया है। यही कारण है कि जनता अब भाजपा और कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेकना चाहती है। जन सेवक क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विक्रांत मक्कड़ ने कहा कि भाजपा की कार्यशैली का इसी से पता लगता है कि एक ही सीट पर कई कई दावेदार हैं, जो मानते हैं कि भाजपा के वर्तमान विधायक ने क्षेत्र में कोई काम ही नहीं किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें