हरियाणा डेस्क: बहादुरगढ़ में एक जापानी नागरिक की होटल की छत से गिरकर मौत हो गई। बहादुरगढ़ के एचएल सिटी के 37 एवेन्यू मॉल में होटल दीवा है, जिसकी तीसरी मंजिल से गिरने से जापानी नागरिक की मौत हुई है। उसने होटल की छत से खुद छलांग लगाकर आत्महत्या की है या फिर गिरने से मौत हुई है। इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।
मृतक की पहचान 53 वर्षीय यामादा मासातो के रूप में हुई है, जो जापान का रहने वाला था। यामादा मासातो मारुति कंपनी में बतौर इंजीनियर काम करता था।
ये भी पढ़ें: शिमला नगर निगम महापौर के कार्यकाल विस्तार पर बढ़ा सियासी विवाद, अदालत जाएगी BJP
पुलिस ने बताया कि यामादा मासातो पिछले तीन-चार दिनों से होटल में ठहरे हुआ था। शुक्रवार सुबह होटल के एक तरफ उसका शव पड़ा मिला। उसकी मौत होटल की छत से गिरकर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। थाना सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: ‘वंदे मातरम’ के 150 साल पूरे, पीएम मोदी ने कहा- ‘वंदे मातरम का मतलब संकल्पों की सिद्धि’

