Dainik Savera Times

जवाहर यादव को मिली अहम जिम्मेदारी,संभालेंगे BJP हरियाणा में बड़ा पदभार

और साल 2024 में भी रिकॉर्ड तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने के निमित्त अहम जिम्मेदारी जवाहर यादव को सौंपी गई है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के विश्वास, अपनी संगठनात्मक क्षमता,मीडिया से जुड़ा उनका अनुभव और लंबे समय से पार्टी का पक्ष रखना की योग्यता को देखते हुए ही

उन्हें भारतीय जनता पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। चुनावी वर्ष में जब भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए जनादेश लेने हरियाणा के लोगों के बीच जाएगी,

ऐसे में पार्टी के पक्ष को धारदार तरीके से रखना, सरकार की योजनाएं घर घर पहुंचाना और नैरेटिव बिल्डअप करने की जिम्मेवारी अब जवाहर यादव के कंधों पर है। बताया जाता है कि जवाहर यादव गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं।

इसलिए उन्होंने सरकारी पद छोड़कर पूरा समय बादशाहपुर क्षेत्र में लगाने का निर्णय लिया है। चुनाव तक जवाहर यादव भाजपा संगठन में भी कोई जिम्मेदारी ले सकते हैं।हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

Exit mobile version