Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिजली निगम का JE 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मीटर बदलने के लिए मांगे पैसे

July 11, 2025

बिजली निगम का JE 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, मीटर बदलने के लिए मांगे पैसे

पंचकूला: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवीएसीबी), फरीदाबाद ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड (DHBVN) के मण्डल-1 बल्लभगढ़ में तैनात कनिष्ठ अभियंता (जे.ई.) सुरजीत को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसके वाणिज्यिक वर्कशॉप, सेक्टर-61 बल्लभगढ़ में लगा बिजली मीटर जल गया था। नया मीटर लगवाने के लिए जब वह जे.ई. सुरजीत से मिला, तो सुरजीत ने मीटर बदलवाने के एवज में 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायतकर्ता पहले ही उसे 5,000 रुपये दे चुका था, लेकिन अब आरोपी ने शेष 5,000 रुपये की मांग की।

ब्यूरो ने योजना बनाकर शुक्रवार को उपमंडल अभियंता कार्यालय, बल्लभगढ़ में आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत लेते हुए मौके पर ही धर दबोचा। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में अभियोग संख्या 19, दिनांक 11 जुलाई 2025, धारा 7 पीसी एक्ट एवं 308(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ये भी देखें :- इस क्रिकेटर ने छोड़ी कप्तानी, T20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद फैसला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें