Site icon Dainik Savera Times

नेत्रहीन युवकों को टक्कर मार Bike सवार फरार, 1 की हालत गंभीर, चिकित्सकों ने किया PGI रेफर

Jhajjar Bike Hitting Blind Men

Jhajjar Bike Hitting Blind Men : झज्जर में पैदल अपने गंतव्य की ओर जा रहे चार नेत्रहीनों को एक बाइक सवार की तेज रफ्तार ने अपना निशाना बना लिया। इस हादसे में चार नेत्रहीन युवकों को चोट आई है। इन सभी को एम्बूलैंस के जरिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक नेत्रहीन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे स्थानीय चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

तीन का झज्जर नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत स्थानीय चिकित्कसों द्वारा पुलिस के पास भी भेजी गई है। उसी सूचना पर पुलिस कार्यवाहीं कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। खाटूश्याम संस्था से सेवाभाव उपरान्त चार नेत्रहीन युवक पैदल रास्ते दिल्लीगेट चौक की तरफ सिलानीगेट रास्ते से जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसने इन चारों नेत्रहीनों को अपनी बाइक की चपेट में ले लिया।

बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि सभी चारों नेत्रहीन उस बाइक की चपेट में आने से बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद जहां आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया वहीं इन सभी नेत्रहीन को गंभीर हालत में एम्बूलैंस के जरिए उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर किया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। उधर पता यह भी चला है कि हादसे के दौरान एक नेत्रहीन का मोबाईल भी गिर गया। जिसका पता नहीं चल पाया है।

Exit mobile version