Site icon Dainik Savera Times

झज्जर में चलती बाइक में लगी आग, बाल–बाल बचा बाइक सवार, समय रहते पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

हरियाणा के झज्जर में एक बाइक सवार युवक की बाइक में आग लग गई। चलती हुई बाइक में आग लगने से चारों तरफ अफरा–तफरी मैच गई। उधर बाइक चालक युवक भी बाइक में आग लगने से भयभीत हो गया।

 

घटना झज्जर शहर के अंबेडकर चौक की है। इस चौक पर युवक घरेलू काम के कारण मार्केट में आया था। निजी खरीददारी कर जब वह वापस जाने लगा तो बाइक के स्टार्ट करते ही बाइक आग की चपेट में आ गई।

 

झज्जर शहर स्थित गांव खेड़ी–खुम्मार निवासी बाइक सवार युवक तुषार पिता सुनील के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि अज्ञात कारणों से आग लगी थी। हालांकि काफी बड़ा हादसा होने से टल गया। समय रहते आसपास मौजूद लोगों ने आग को बुझाने में युवक की सहयता की।

हालांकि आग लगने के कुछ समय बाद ही माइक पर फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम पहुंच गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग को शांत किया। पुलिस की जांच जारी है। युवक को आग लगने से कोई चोट भी आई है।

Exit mobile version