झज्जर। महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं कांग्रेस विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री गीता भुक्कल ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर कई गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आगामी शीतकालीन सत्र में जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूत तरीके से उठाएगी।
ये भी पढ़ें: बहादुरगढ़ में खतरा बढ़ा: संकेतक पोल कभी भी गिर सकते हैं
भुक्कल ने आरोप लगाया कि दोनों ही सरकारें बाबा साहेब के सामाजिक न्याय वाले मार्ग से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने सीआरएसयू जींद की घटना को बेहद चिंताजनक बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर गहरी चोट है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पहले भी संस्थानों में हो चुकी हैं, जिससे सुरक्षा माहौल पर लगातार प्रश्न खड़े हो रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने रोहतक और बहादुरगढ़ में स्टेडियम पोल गिरने से दो खिलाड़ियों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने दावा किया कि खेल बजट में कटौती कर धनराशि अन्य राज्यों की ओर मोड़ दी गई, जबकि हरियाणा में खेल ढांचा पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।
भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को सदन में पूरी ताकत से उठाएगी और जनता की आवाज को दबने नहीं देगी। कार्यक्रम में एचपीसीसी डेलिगेट सुभाष गुज्जर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय यादव और वीरेंद्र दरोगा मौजूद रहे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...